Posts

Unemployment Problem in India(भारत में बेरोजगारी की समस्या)

Image
Unemployment Problem in India(भारत में बेरोजगारी की समस्या) बेरोजगारी भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। ऐसे सैकड़ों और हजारों लोग हैं जिनके पास रोजगार नहीं है। इसके अलावा, बढ़ती आबादी और नौकरियों की मांग के कारण भारत में बेरोजगारी की समस्या बहुत गंभीर है। इसके अलावा, अगर हम इस समस्या की उपेक्षा करते हैं तो यह राष्ट्र के विनाश का कारण बनने जा रहा है।नौकरी और पैसे के बिना सामान्य स्वस्थ जीवन जीना कठिन है। लोगों के बेरोजगार होने के कई कारण हैं। बेरोजगार होने के कारण व्यक्ति को वित्तीय, भावनात्मक और व्यक्तिगत समस्याओं हो सकता है। बेरोजगारी क्या है? बेरोजगारी एक ऐसी स्थिति को संदर्भित करती है जिसमें एक कुशल और प्रतिभाशाली लोग नौकरी करना चाहते थे। लेकिन कई कारणों से उचित नौकरी नहीं मिल पा रही है। बेरोजगारी के प्रकार अब हम जानते हैं कि बेरोजगारी क्या है लेकिन बेरोजगारी का मतलब केवल यह नहीं है कि व्यक्ति के पास नौकरी नहीं है। इसी तरह, बेरोजगारी में अपनी विशेषज्ञता से बाहर क्षेत्रों में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं।विभिन्न प्रकार की बेरोजगारी में प्रच्

मातृ दिवस पर विशेष

Image
  सुनु जननी सोइ सुतु बड़भागी। जो पितु मातु बचन अनुरागी॥ तनय मातु पितु तोषनिहारा। दुर्लभ जननि सकल संसारा॥ भावार्थ:-हे माता! सुनो, वही पुत्र बड़भागी है, जो पिता-माता के वचनों का अनुरागी (पालन करने वाला) है। (आज्ञा पालन द्वारा) माता-पिता को संतुष्ट करने वाला पुत्र, हे जननी! सारे संसार में दुर्लभ है॥ आज मातृ दिवस है, एक ऐसा दिन है, आज के दिन हमें संसार की समस्त माताओं का सम्मान और सत्कार करना चाहियें, वैसे माँ किसी के सम्मान की मोहताज नहीं होती, माँ शब्द ही सम्मान के परिपूर्ण होता है, मातृ दिवस मनाने का उद्देश्य पुत्र के उत्थान में उनकी महान भूमिका को महसूस करना है।  श्रीमद् भागवत गीता में कहा गया है कि माँ की सेवा से मिला आशीर्वाद सात जन्म के पापों को नष्ट करता है, यही माँ शब्द की महिमा है, असल में कहा जाए तो माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है, एक माँ आधे संस्कार तो बच्चे को अपने गर्भ मैं ही दे देती है यही माँ शब्द की शक्ति को दशार्ता है, वह माँ ही होती है जो प्रसव की पीडा सहकर अपने शिशु को जन्म देती है।  जन्म देने के बाद भी मॉं के चेहरे पर एक सन्तोषजनक मुस्कान होती है, इसलिए माँ को सनातन

जयमंगला गढ़ शक्तिपीठ: एक ऐसी शक्तिपीठ जहां स्वयं महादेव ने देवी का आवाहन किया था।

Image
जयमंगला गढ़ शक्तिपीठ: एक ऐसी शक्तिपीठ जहां स्वयं महादेव ने देवी का आवाहन किया था। देश के 51 शक्तिपीठों में से एक जयमंगला गढ़ शक्तिपीठ बिहार राज्य के बेगूसराय जिला मुख्यालय से 24 किलोमीटर दूर एशिया के सबसे बड़े मीठे पानी के कावर झील के मध्य में मंदिर स्थित है। पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार जब भगवान शिव मातासती के शव को लेकर तांडव कर रहे थे तो उस वक्त मातासती स्तन इसी स्थान पर गिरा था। जिसके कारण यहां जयमंगला गढ़ शक्तिपीठ का निर्माण हुआ। इस मंदिर से जुड़ी हुई एक और मान्यता है, जब पृथ्वी पर त्रिपुरासुर राक्षस का आतंक और अत्याचार बहुत ही बढ़ गई थे तब स्वयं महादेव ने इसी स्थान से देवी की आवाहन किया था। जिसके उपरांत माता प्रकट होकर त्रिपुरासुर का वध किया और पृथ्वी को त्रिपुरासुर के भय से मुक्त किए और तभी से इस स्थान पर देवी की पूजा की जाती है। मंदिर के निर्माण को लेकर स्थानीय लोग बताते हैं मंदिर का निर्माण पाल वंश के राजाओं ने करवाया था। जयमंगला गढ़ मंदिर के दक्षिणी ओर खुदाई करने पर कुछ ऐसे नवग्रह की मूर्तियां मिली जिससे यह प्रमाण मिलता है इस मंदिर का निर्माण व संरक्षण पाल वंश के राजा

महाराणा प्रताप: महान योद्धा

Image
महाराणा प्रताप: एक ऐसा सम्राट जिसने जंगलों में रहना पसंद किया लेकिन कभी विदेशी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की। भारत के वीर सपूतों में से एक महाराणा प्रताप मेवाड़ के महान हिंदू राजपूत शासक थे. सोलहवीं शताब्दी के राजपूत शासकों में महाराणा प्रताप ऐसे शासक थे, जो अकबर को लगातार टक्कर देते रहे. लेकिन कभी मुग़ल का परधीनता स्वीकार नहीं किया। उनका निधन 29 जनवरी, 1597 में हुआ था। महाराणा प्रताप के बारे में सभी लोग जानते हैं। बहुत से लोग इन्हें मेवाड़ी राणा सम्राट भी कहते हैं और उन्हें राजपूतों का गौरव भी कहते हैं, महाराणा प्रताप को राजपूत वीरता, शिष्टता और दृढ़ता की एक मिसाल माना जाता है। दुशमनों के सामने सिर्फ महाराणा प्रताप का नाम लेने भर से दुश्मन सेना के हाथ पाव फूल जाते थे और पसीने छूट जाते थे। एक ऐसा राजा जो विषम से विषम परिस्थिति में किसी के आगे झुका नहीं। महाराणा प्रताप को जितना उनकी बहादुरी और वीरता के लिए जाना जाता है, उतनी ही उनकी दरियादिली और प्रजा व राज्य से उनका प्रेम जगजाहिर है। बताते हैं कि प्रताप कभी भी निहत्थे दुश्मनों पर वार नहीं करते थे और दुश्मनों के लिए भी एक तलवार हमेश

परशुराम जयंती: भगवान विष्णु के छठे अवतार जो आज भी है धरती पर

Image
परशुराम जयंती: भगवान विष्णु के छठे अवतार जो आज भी है धरती पर भगवान विष्णु के छठे अवतार के जन्मदिवस के रुप में हर वर्ष परशुराम जयंती मनाई जाती है। परशुराम जयंती हिन्दू पंचांग के अनुसार हर वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। और इसी दिन देश में अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म प्रदोष काल में तृतीय को हुआ था। जिस कारण से आज भी सनातन धर्म में निष्ठा रखने वाले प्रदोष काल के तृतीय को परशुराम जयंती मनाते हैं और इस बार परशुराम जयंती 14 मई शुक्रवार के दिन को है। और इसी दिन अक्षय तृतीया भी है अक्षय तृतीया को हमारे देश में सोना की खरीदारी को शुभ माना जाता है और इसलिए आज के दिन बहुत से लोग सोना की खरीदारी करते हैं।  हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ 14 अप्रैल दिन शुक्रवार को प्रात:काल 05 बजकर 38 मिनट पर हो रहा है। इस तिथि का समापन 15 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर होना है। तृतीया तिथि का प्रदोष काल 14 मई को प्राप्त हो रहा है, ऐसे में इस वर्ष परशुराम जयंती 14 मई को मनाय

सियासत का गीली-बिली- अशोक गहलोत

Image
  3 मई 1991 को राजस्थान के जोधपुर में जादूगर लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर जन्मा एक लड़का कैसे आगे चलकर राजस्थान का मुख्यमंत्री बनता है और जिन्हें राजनीतिक गलियारों का गिली बिली भी कहा जाता है।  आज हम बात करेंगे राजस्थान के वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अशोक गहलोत जोधपुर के एक सामान्य घर में पैदा हुए. पिता लक्ष्मण सिंह अच्छे जादूगर थे. देश में घूम-घूमकर जादू दिखाते. अशोक भी पिता के साथ घूमे. स्टेज पर जादू भी दिखाया. पढ़ाई में भी ठीक-ठाक ही थे. जिंदगी वैसी ही थी जैसी सामान्य होती है. 12 वीं के बाद जोधपुर की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में दाखिला ले लिया. पढ़ने का शौक था. उसी के फेर में जोधपुर के गांधी शांति प्रतिष्ठान के चक्कर लगाने लगे. यहां गांधी जी का लिखा पढ़ते. गांधी के विचार अच्छे लगे. यह साल 1971 की बात है जब जोधपुर का एक नौजवान बांग्लादेशी शरणार्थियों के शिविर में काम करते दिखाई दिया था. उसी वक्त देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शरणार्थियों के कैंप देखने के लिए आई थी उसी समय उनकी नजर निस्वार्थ भाव से सेवा करते हुए अशोक गहलोत पर पङी तो इंदिरा गांधी ने उन्हें कांग्रेस ज्वा

Tata stories By- Harish Bhat

Image
  हम जानते हैं कि आज भारत तरक्की और बेहतरी की रास्ते पर जा रहा है रोज ही तरक्की की कीर्तिमान स्थापित कर रहा है आज हमारा भारत दुनिया के विकसित और विकासशील देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। क्या आप जानते हैं हमारा देश जब आजाद हुआ था तब हमारे देश की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय थी। भारत जब आजाद हुआ तब तक अंग्रेजों ने भारत की सारी समृद्धि और संपदा शोषण कर चुके थे हमारे देश के पास कुछ नहीं बचा था। पहले के पहले से ही हमारे देश की बड़ी आबादी गरीबी और भुखमरी के शिकार थे। आजादी के बाद हमारे देश के सामने काई बड़ी चुनौती थी। जिसमे सबसे गरीबी और भुखमरी की थी। देश की बड़ी आबादी खेती और कृषि के काम से जुड़े हुए थे। कारखानों और इंडस्ट्रीज के नाम पर हमारे देश में कुछ नहीं थे। लेकिन एक नाम था जो देश के तरक्की और विकास केलिए काम कर रहा था टाटा। टाटा एक ऐसा नाम है जिससे हमारे देश का बच्चा बच्चा जनता है,देश की तरक्की और विकास में टाटा ग्रुप की बहुत बड़ी योगदान है। टाटा ग्रुप इंडियन ग्लोबल बिजनेस है यह बात हम गर्व से बोल सकते हैं लेकिन टाटा ग्रुप की इस सक्सेस का राज क्या है कैसे टाटा ग्रुप का स